D Pharma क्या होता है? डी फार्मा कोर्स कैसे करें

D Pharma
Rate this post

D Pharma

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी केमिस्ट्री की इस वेवसाइट पर। आज का हमारा आर्टिकल है वह D Pharma (डी फार्मा) है। इस आर्टिकल में हम आपको डी फार्मा क्या होता है? डी फार्मा कोर्स कैसे करें? D Pharma की full form क्या होती है। इसके बारे में बताएँगे इसके साथ साथ डी फार्मा के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए। डी फार्मा का सिलेबस क्या होता है। इस सबके बारे में हम आज के इस आर्टिकल में विस्तार के साथ बताएँगे। डी फार्मा के बारे में सभी साइंस के स्टूडेंट को पता होना ही चाहिए। अगर आप भी साइंस के स्टूडेंट हैं तो यह आर्टिकल आप के लिए काफी उपयोगी सिद्ध होने वाला है।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको डीएनए क्या है? इसके बारे में बताया। जो बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है इस महत्वपूर्ण टॉपिक को आप हमारी वेवसाइट से पढ़ सकते हैं। आज हम आपको बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक डी फार्मा के बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। अगर आप डी फार्मा करने वाले हैं और डी फार्मा की फीस के बारे में जाना चाहते हैं या आप यह जानना चाहते हैं कि डी फार्मा करने के बाद कौन सी नौकरी कर सकते हैं तो आज के आर्टिकल में हम डी फार्मा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। डी फार्मा से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े।

बीएससी क्या है?

डी फार्मा क्या है?

अगर आप फार्मेसी की फील्ड में जाना चाहते हैं तो लेकिन आप कम समय में होने वाले ऐसे कोर्स की तलाश में हैं जोकि आपको फार्मेसी की फ़ील्ड में एंट्री करा सके। तो आप डी फार्मा कोर्स कर सकते हैं क्योंकि फार्मासिस्ट बनने के लिए ये सबसे निम्नतम डिग्री होती है। यदि आप फार्मेसी की फील्ड में जाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको डी फार्मा की सारी इनफार्मेशन होना चाहिए। आइए जानते है कि डी फार्मा क्या है?

D Pharma की फुल फॉर्म Diploma In Pharmacy होती है। यह एक Career Oriented Program है जिसमे आपको दवाइयों से जुड़ी हर प्रकार की जानकारी प्रदान की जाती है। इस कोर्स को करने के बाद स्टूडेंट में वो नॉलिज और स्किल्स आ जाती है जोकि फार्मेसी की फिल्ड में ज्यादा जरूरी होती है। ये कोर्स चार सेमेस्टर में पूरा होता है। डी फार्मा करने के बाद अगर आप बी फार्मा करना चाहते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं। यदि आप भी फार्मेसी के क्षेत्र में जाना चाहते है और डी फार्मा कोर्स करना चाहते हैं तो आप को पीसीएम या पीसीबी सब्जेक्ट 12 पास करना होता है।

D Pharma क्या है

डी फार्मा के लिए योग्यता

D Pharma कोर्स करने के लिए आपके पास जो योग्यताएं होनी चाहिए वह निम्नलिखित हैं।

  • आपको कक्षा 10+2 यानि कक्षा 12 पास  होना चाहिए।
  • आपके कक्षा 12 में कम से कम 50% से 55% तक अंक होने चाहिए।
  • कक्षा 12 पीसीएम या पीसीबी से पास होना चाहिए।

डी फार्मा कोर्स की फीस

D Pharma कोर्स की फीस सभी प्राइवेट और सरकारी कॉलेज में अलग अलग होती है। डी फार्मा कोर्स की फीस की बात करें तो सरकारी कॉलेज में इसकी फीस लगभग 40 हजार से 45 हजार के बीच होती है। वहीँ प्राइवेट कॉलेज में इसकी फीस 1 साल की लगभग 75 हजार से 1 लाख रूपय तक होती है। किसी भी प्राइवेट या सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले उसकी पूरी फीस पूँछ लेनी चाहिए।

डी फार्मा कैसे करें?

यदि आप जानना चाहते हैं कि डी फार्मा कोर्स कैसे करें?अगर आप D Pharma कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कक्षा 12 फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी या फिजिक्स केमिस्ट्री बायोलॉजी से करना चाहिए और कक्षा 12 में कम से कम 50 प्रतिशत से 55 प्रतिशत तक मार्क्स होने चाहिए। अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से डी फार्मा कोर्स करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इंट्रेंस एग्जाम देना होता है। जिसे आपको अच्छे अंको के साथ पास करना होता है। अगर आप किसी सरकारी कॉलेज से डी फार्मा करते हैं तो आप की फीस बहुत कम होती है। इसी कोर्स को प्राइवेट कॉलेज से करने में आपका खर्चा कई गुना बढ़ जाता है। प्राइवेट कॉलेज में विना किसी इंट्रेंस एग्जाम के डी फार्मा में एडमिशन मिल जाता है।

हमारे भारत के अन्दर कई ऐसी यूनिवर्सिटी और कॉलेज हैं जो डी फार्मा का कोर्स कराते हैं। अगर आप यह कोर्स किसी प्राइवेट कॉलेज से करना चाहते हैं तो आपको यह कोर्स अच्छे से करना चाहिए जिससे आपको दवाइयों के बारे में अधिक जानकारी हासिल हो सके। D Pharma में एडमिशन लेने के बाद इस कोर्स की पढ़ाई 2 साल की होती है। यह कोर्स चार सेमेस्टर में होता है इसमें आपको 4 बार एग्जाम देने होते हैं। डी फार्मा कोर्स को करने के बाद आपकी 3 महीने की इंटर्नशिप होती है। इंटर्नशिप कम्पलीट करने के बाद ही आपको डी फार्मा का सर्टिफिकेट(लाइसेंस) दिया जाता है। इसके बाद आप किसी भी संसथान में नोकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं या आप अपना मेडिकल खोल सकते हैं। जो आपके लिए एक अच्छा विकल्प होता है।

डी फार्मा करने के फायदे

आपने ऊपर के लेख में डी फार्मा क्या है? के लिए क्या योग्यता होनी चाहिए और डी फार्मा कैसे करें इसके बारे में जाना। अब हम आपको डी फार्मा करने के फायदे के बारे में बताने वाले हैं। डी फार्मा के फायदे निम्नलिखित हैं।

  • डी फार्मा करने के बाद आप अपनी मेडिकल शॉप खोल सकते हैं।
  • डी फार्मा करने के बाद आप भारत के अलावा विदेश में भी नौकरी कर सकते हैं।
  • डी फार्मा करने के बाद आप फार्मासिस्ट कम्पनी में जॉब कर सकते हैं।
  • डी फार्मा करने के बाद आप रिसर्च के क्षेत्र में भी अपना करियर बना सकते हैं।
  • आप बच्चो को शिक्षक के रूप में किसी भी कॉलेज में पढ़ा सकते हैं।
  • डी फार्मा करने के बाद सरकारी जॉब के लिए फॉर्म भर सकते हैं।

D Pharma करने के फायदे

मनोविज्ञान क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको डी फार्मा क्या है? डी फार्मा के लिए क्या क्या चीजों की जरूरत होती है? इसके बारे में बताया है तथा इसके साथ साथ हमने डी फार्मा कैसे करें और डी फार्मा करने के क्या क्या फायदे होते हैं? इसके बारे में भी बताया है। उम्मीद करता हूँ कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। साइंस से जुड़े इसी प्रकार के आर्टिकल हम अपनी वेवसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *