खाली पेट गैस की टेबलेट – गैस के लिए सबसे अच्छी दवा

पेट गैस की टेबलेट
Rate this post

पेट गैस की टेबलेट

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पेट गैस की टेबलेट के बारे में बताएँगे। इस आर्टिकल में हम आपको खाली पेट कौन सी गैस की टेबलेट ली जाती है। खाली पेट गैस की गैस का कौन सा कप्सूल ले सकते हैं तथा गैस को दूर कर के लिए कौन सा गैस का चूर्ण लेना चाहिए। इस सबके बारे में हम विस्तार के साथ बताएँगे। गैस की समस्या कभी न कभी हमारे सामने आ ही जाती है इसी को ध्यान में रखते हुए यह टॉपिक की जानकारी हम इस आर्टिकल में देने जा रहे हैं। जिसके बारे में लोगो को पता होना चाहिए।

आज के इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको पेट गैस की सबसे अच्छी टेबलेट कौन सी होती है इसके बारे में बताएँगे। और इसके साथ साथ हम आपको पेट गैस को दूर करने के सबसे अच्छे चूर्ण के बारे में भी बताएँगे। पेट गैस की टेबलेट कौन सी होती है और पेट गैस को दूर करने का सीरप या चूर्ण कौन सा होता है? इसके बारे में जानने से पहले हमें यह जानना बहुत जरूरी होता है कि पेट में गैस क्यों बनती है। इसकी जानकारी हम नीचे के लेख में देने वाले हैं। पेट गैस से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानने के लिए इस आर्टिकल  को अंत तक जरूर पढ़े।

खुजली की दवा

पेट गैस क्या है? (पेट गैस की टेबलेट)

पेट गैस बनना एक आप समस्या है जिसे पेट में गैस बनना, वायु बनना कहा जाता है। इसे पेट फूलन भी कहते हैं। कम उम्र से लेकर बच्चे, बूढ़े, जवान सभी को इस समस्या का सामना करना पढ़ता है। पेट में गैस कई कारणों से बन सकती है। जैसे बहुत ज्यादा भोजन खाना, भूख न लगने पर खाते रहना, तीखा या चटपटा भोजन करना, भोजन को ठीक तरीके से चबाकर न खाना, ज्यादा चिंता करना शराब पीना आदि तथा कुछ दवाओं का सेवन करने से भी पेट में गैस बन सकती है। गैस की बीमारी पाचन तंत्र से सम्बंधित बीमारी है जो पाचन तंत्र के ठीक से कम न करने के कारण हो सकती है। पेट में गैस बनने पर कई बार पेट में बहुत तेज दर्द होने लगता है। पेट में गैस ज्यादा बनने पर कई तरह की बीमारियाँ उत्पन्न हो सकती हैं। पेट गैस को एसिडिटी भी कहा जाता है। अब यह जानने की कोशिश करेंगे की पेट का दर्द कहाँ से आता है।

पेट गैस के कारण

आजकल का खान पान ऐसा हो गया है कि पेट में गैस बनना, एसिडिटी जैसी बीमारियाँ आम हो गयी हैं। और सर्दियों में तो हम आमतौर पर तरह तरह की चीजे खाते रहते हैं। जिसके कारण कई बार पेट में दर्द, सीने में दर्द और कभी कभी सर में भी दर्द होने लगता है। उस वक्त ऐसा लगता है की जल्द से जल्द इस दर्द से आराम मिल जाए। ज्यादा खट्टा, तीखा मसाले मसाला वाला खाने से, देर रात तक जागना, पानी कम पीना, गुस्सा, चिंता और बहुत देर तक एक ही जगह बैठे रहने से गैस बनने लगती है। इसके अलावा कुछ दाल व सब्जियां भी ऐसी होती हैं जो गैस बनाती हैं। ज्यादा चाय पीने से भी गैस बनने लगती है। इससे पेट, पीठ, सिर में दर्द होने लगता है। भूख कम लगती है, डकारें आती हैं।

पेट गैस के लक्षण

पेट में गैस होने पर आमतौर पर ये लक्षण दिखाई देते हैं। जो निम्नलिखित हैं।

  1. पेट गैस बनने पर पेट में दर्द होने लगता है।
  2. पेट में गैस बनने पर पेट में ऐंठन और हल्का हल्का दर्द होने लगता है।
  3. चुभन के साथ दर्द होना और उल्टी होना।
  4. पेट फूलना।
  5. सिर दर्द रहना।
  6. भूख न लगना भी पेट गैस के लक्षण में शामिल है।
  7. बदबूदार सांसे आना।
  8. पेट में सूजन रहना।
  9. बदहजमी तथा दस्त आना।
  10. पूरे दिन आलस सा महसूस होना व काम में मन न लगना।पेट गैस के लक्षण

पेट गैस को रोकने के उपाय

  1. अगर खाना खाने के बाद एसिडिटी हो रहा है या हमेशा किसी न किसी कारण गैस की प्रोब्लम हो रही है। तो इसको रोकने के लिए अपनी आहार योजना और जीवन शैली में बदलाव लाना चाहिए।
  2. अपने आहार का बदलाव करें। सेम, गोभी, प्याज जैसे खाद्य पदार्थों की मात्रा का ध्यान रखें। इनको छोड़ने से पहले आप एक या दो सप्ताह में पता लगा ले कि इनमे से कौन सी चीज आप को नुकसान कर रही है।
  3. भोजन को चबा चबा कर खाएँ। जल्दी जल्दी भोजन न खाएँ।
  4. वज्रासन करें, खाने के बाद वज्रासन करने से गैस को बनने से रोका जा सकता है। इसको करने के लिए घुटने मोड़ कर बैठ जाएँ दोनों हाथो को घुटनों पर रख लें ऐसा 5 से 15 मिनट तक करें।
  5. जिन लोगो को पेट में गैस की समस्या रहती है उन्हें छोले नहीं खाने चाहिए।

पेट गैस को दूर करने के घरेलू उपाय

पेट में गैस की समस्या को दूर करने के घरेलु उपाय निम्नलिखित हैं।

  1. नीबू के रस में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर रोज सुबह के वक्त खाली पेट पीना चाहिए।
  2. काली मिर्च का सेवन करने से पेट में हाजमे की समस्या दूर हो जाती है।
  3. आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।
  4. दिन में दो या तीन बार इलायची का सेवन करना चाहिए।
  5. छाच में कला नमक और अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्या दूर हो जाती है।
  6. दाल चीनी को उबाल कर ठंडा करके खाली पेट पी सकते हैं।
  7. लहसुन भी गैस की समस्या को दूर करने में सहायक होता है लहसुन को जीरा और खड़ा धनिया के साथ उबालकर काढ़ा बनाकर पीने से आराम मिलता है।
  8. रोजाना नारियल पानी पीने से गैस की समस्या दूर हो सकती है।
  9. रोज अदरक का टुकड़ा चबाने से भी पेट की गैस में लाभ होता है।
  10. इसके अलावा सप्ताह में एक बार उपवास रखने से भी पेट में गैस की समस्या नहीं होती है।

पेट गैस को दूर करने के घरेलू उपाय

 

पेट गैस की रामबाण दवा व पेट गैस की टेबलेट

इस लेख में हम आपको बताएँगे कि पेट गैस की ऐसी कौन सी दवाएं हैं जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती हैं। ये दवाएं निम्नलिखित हैं।

  • झंडू पंचारिष्ट
  • इनो (ENO)
  • पुदीन हरा (कैप्सूल)
  • गैस ओ फ़ास्ट (Gas O Fast)
  • हिम्कोसिड एस एफ (सीरप)
  • DIGENE
  • गैसहर चूरण
  • गेसान्तक बटी
  • आर फाइव (R5)
  • मेफ्टल स्पास (टेबलेट)

खाली पेट गैस की टेबलेट – पेंटो डी एस आर

नोट- आपने ऊपर के लेख में जो घरेलु उपाय या टेबल दवाओं के वारे में जाना इसका उपयोग करने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले।

1 दिन में जुकाम ठीक कैसे करें

निष्कर्ष (पेट गैस की टेबलेट)

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने आपको गैस की टेबलेट, पेट गैस क्या है? पेट गैस के क्या कारण होते हैं? पेट गैस के लक्षण कौन कौन से होते हैं?इसके बारे में बताया है। इसके साथ साथ हमने पेट गैस को दूर करने के घरेलु उपाय, पेट गैस की रामबाण दवा व पेट गैस की की टेबलेट के बारे में बताया है। जिसकी जानकारी होना प्रत्येक व्यक्ति को होना चाहिए। इसी तरह की जानकारी हम अपनी वेवसाइट पर देते रहते हैं। इसी प्रकार की नई नई जानकारी प्राप्त करने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *