आसान तरीके से पढ़ाई कैसे करें बेहतरीन टिप्स

पढ़ाई कैसे करें
Rate this post

पढ़ाई कैसे करें

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी बायोलॉजी की इस वेबसाइट पर। आर के इस आर्टिकल में हम आपको पढ़ाई कैसे करें? लम्बे समय तक पढ़ाई कैसे करें? परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें? पढ़ाई कैसे करें मन नहीं लगता, देर रात तक पढ़ाई कैसे करें? पढ़ाई करने का मंत्र या फ़ॉर्मूला क्या है? इसके बारे में विस्तार के बताएगे। इसके साथ साथ हम आपको मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें इसके बारे में भी विस्तार के साथ बताएँगे। पढ़ाई को ध्यान में रखते हुए पढाई कैसे करे यह एक महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिसके बारे में प्रत्येक विद्याथी को पता होना चाहिए इस टॉपिक के बारे में हम  आज विस्तार के साथ बताने वाले हैं।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको विज्ञान किसे कहते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको पढ़ाई के बारे में पढ़ाई से सम्बंधित कुछ टिप्स देने वाले हैं जिसमे जिसमे आप पढ़ाई कैसे करें इसके बारे में विस्तार के साथ जानेंगे। आज कल के विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण टॉपिक है क्योंकि पढ़ाई करने के लिए तो सब लोग बताते हैं लेकिन हमें किस तरह से पढ़ाई करनी चाहिए इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम आज का यह टॉपिक पढ़ाई कैसे करें आपकी सेवा में लेकर आए हैं जिससे आपको करने से सम्बंधित जानकारी प्राप्त हो सके।

बीएससी क्या है?

पढ़ाई करने के टिप्स

आज के समय में हर स्टूडेंट यही चाहता है कि वह अपनी कक्षा में टॉप करे अपने गोल को क्लियर करे लेकिन बहुत सारे स्टूडेंट चाहकर भी पढ़ाई को अच्छे तरीके से नहीं कर पाते हैं जिससे उनका कक्षा में टॉप करने का सपना अधूरा ही रह जाता है। इसलिए आज के इस आर्टिकल में हम बताएँगे कि पढ़ाई कैसे करें। इस आर्टिकल में बताए टिप्स को अगर आप रोजाना फॉलो करेंगे तो आप अच्छे से पढ़ाई कर सकते हैं और अपने सपने को पूरा कर सकते हैं।

  1. पढ़ाई के लिए लक्ष्य निर्धारित करें।
  2. पढ़ाई के लिए अच्छी प्लानिंग करें।
  3. पढ़ाई के लिए समय निर्धारित करें।
  4. पढ़ाई के लिए टेक्नोलॉजी से जुड़े।
  5. पढ़ाई को लेकर घबराएं न।
  6. पढ़ाई के लिए शांत माहोल बनाएं।
  7. अध्यन के लिए ग्रुप स्टडी करें।
  8. पड़ने के बाद रिवीजन जरूर करें।

लम्बे समय तक पढ़ाई कैसे करें

जब हम किसी भी काम को करते हैं तो हम ये सोचते हैं कि हम कम कोशिश में ज्यादा से ज्यादा रिजल्ट कैसे लाएं और उस काम को अच्छे तरीके से करें। दोस्तों बात जब हमारी पढ़ाई की हो तो हम यह चाहते हैं कि हम कम समय में ज्यादा से ज्यादा याद कर पायें। तो आज बताने वाले हैं आप लम्वे समय तक कैसे पढ़ाई कर सकते हैं। हम ये चाहते हैं की हमारा जो काम हो वह ऐसा हो कि हमें उसमे बहुत ज्यादा एफर्ट न लगाना पढ़े और हमें वह कम करने में अच्छा भी लगे। सबसे पहले आपको करना ये है।

जब आप किसी काम को शुरू कर रहे हैं तो आप ये सोचिए कि जब आप इस काम को कम्पलीट कर देंगे तो आपका इससे क्या फायदा होने वाला है। आपको इससे क्या मिलने वाला है? मान लीजिए आपका सपना है IIT में जाकर एक इंजीनियर बनने का और आपको पता है जब आप इंजीनियर बन जाओगे तो आप की जिंदगी बहुत ही लक्जरी होगी। जैसी आप चाहते हो वैसी होगी। जब आपका पढ़ने का मन न करे तो आप अपने आप से ये सवाल करो की मुझे IIT में जाना है।

परीक्षा के लिए टेंशन को भगाने के टिप्स

  • परीक्षा को लेकर हुए सबसे पहले तनाव को ख़तम करें।
  • परीक्षा का तनाव कम करने के लिए पर्याप्त नींद लें और व्यायाम करें।
  • स्वस्थ पर ध्यान दें और समय पर भोजन करे।
  • अपने मन से परीक्षा के डर को दूर करें और आगे क्या होगा ये सोचना बंद करें।

परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें

अगर आप की परीक्षा शुरू होने में कुछ ही दिन बचे रह गए हो तो परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें? ये जानने के लिए नीचे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।

  • परीक्षा में अच्छे अंक लाने का लक्ष्य बनाएं।
  • परीक्षा की तैयारी का आकलन खुद से करें।
  • परीक्षा के पहले ही विषयों को तैयार कर लें ताकि परीक्षा के दिन पढ़ाई का बोझ न रहे।
  • परीक्षा को लेकर मन को हमेशा शांत रखे।
  • परीक्षा के आखरी दिनो में रिवीजन के लिए टाइम बचा कर रखे।
  • परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम टेबल बनाए।
  • क्लास में गुरुप डिस्कशन में भाग लें।
  • लगातार पढ़ाई करने से बचे और पढ़ाई करते समय बीच में थोड़ा आराम भी करें।
  • परीक्षा की जानकारी को लेकर किसी की भी  सहायता लेते समय शर्म न करें।
  • पढ़ाई को बोझ न बनाएं बल्कि आपको टॉप करना है ऐसा अपना आत्मविश्वास बनाएं।

परीक्षा के समय पढ़ाई कैसे करें

मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें

1. मोबाइल से पढ़ाई करने के लिए आप Youtube का सहारा ले सकते हैं अगर आपको किसी भी टॉपिक के बारे में जानना हो तो आप Youtube के माध्यम से उस टॉपिक को जान सकते हैं। अगर आप किसी भी सब्जेक्ट के बारे में जानकारी लेना चाहते हैं या देश में जो घटनाएँ घट रहीं हैं। उनके बारे में जानना चाहते हैं। और उसे अच्छी तरीके से समझना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे वेस्ट ऑप्शन Youtube है। Youtube एक ऐसा माध्यम बन गया है जहाँ आप वीडियो देखकर, सुनकर अच्छे से समझ सकते हैं। इसलिए आज के समय मे Youtube पढ़ाई करने का एक अच्छा माध्यम है।

2. ऑनलाइन ग्रुप स्टडी करके भी आप मोबाइल से पढ़ाई कर सकते हैं। आप ऑनलाइन स्टडी एप्प के माध्यम से भी मोबाइल से पढ़ाई कर सकते हैं। आप किसी भी एग्जाम की तैयारी करना चाहते हैं तो उसके लिए भी एप्प मौजूद हैं। इन एप्प्स ने ऐसे स्टूडेंट की तैयारी करने में मदद की है। जो ज्यादा पैसे खर्च नहीं कर सकते थे।

3. मोबाइल से आप PDF के माध्यम से भी पढ़ाई कर सकते हैं। कुछ स्टूडेंट ऐसे होते हैं। जिनको वीडियो देखकर समझ नहीं आता है उन्हें पढ़कर तैयारी करना अच्छा लगता है। ऐसे लोग PDF के जरिए अपनी पढ़ाई कर सकते हैं। जिस विषय की आप को पढ़ाई करना हो आप उस विषय का PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

4. आप वेबसाइट से भी पढ़ सकते हैं जैसे हमारी दो वेबसाइट हिंदी बायोलॉजी और हिंदी केमिस्ट्री हैं। जिसमे आप हिंदी बायोलॉजी वेबसाइट से  बायोलॉजी के टॉपिक को पढ़ सकते हैं और हिंदी केमिस्ट्री की वेबसाइट से केमिस्ट्री के टॉपिक को पढ़ सकते हैं।

पढ़ाई करने का फ़ॉर्मूला

पढ़ाई करने के रूल होते हैं जिनको हमें करना पढ़ता है जो स्टूडेंट क्लास में टॉप करते हैं वह कहीं न कहीं इस फ़ॉर्मूले या मन्त्र या सूत्र को फोलो करते होते हैं। यह फ़ॉर्मूला आप किसी भी सब्जेक्ट के लिए अपना सकते हैं। प्रत्येक स्टूडेंट इस फ़ॉर्मूले को फॉलो कर सकता है। चाहे वह किसी स्कूल, कॉलेज या किसी कॉम्पिटिशन एग्जाम की तैयारी कर रहा हो। पढ़ाई करने का फ़ॉर्मूला निम्नलिखित है।

पढ़ाई करने का फ़ॉर्मूला SQ3R होता है।

S = Survey

Q = Question

R = Read

R = Recite

R = Review

1. Survey

आप जो भी चैप्टर पढ़ने वाले हैं सबसे पहले उसका सर्वे करें।

  • आपको कौनसा चैप्टर पढ़ना है।
  • उस चैप्टर का नाम क्या है।
  • उस चैप्टर में कौन कौन सी हैडिंग हैं।

2. Question

अब आपको उस चैप्टर से सम्बंधित प्रश्न खुद से करने हैं। जब आप प्रश्न करेंगे तो आप उत्तर के बारे में भी सोचेंगे।

3. Read

अब आप अपना चेप्टर शुरू से आखिर तक अच्छे से पढ़ें। पूरे चैप्टर को इस तरह पढ़िए जैसे आप अपने उत्तर खोज रहे हों। महत्वपूर्ण पॉइंट को अंडरलाइन कर लें।

4. Recite

किताब को पढ़ने के बाद अलग रख दें। आपने चैप्टर में जो कुछ भी पढ़ा उसे बोल बोलकर खुद को सुनाना है। जो प्रश्न आपने खोजे थे उसके उत्तर जोर से वोलकर दें।

5. Review

अपने नोट्स को समय समय पर रिव्यू (पढ़ते) करते रहे जिससे आप चेप्टर को भूलेंगे नहीं।

पढ़ाई करने का फ़ॉर्मूला

पढ़ाई कैसे करें मोटिवेशन

जीवन में कुछ करना है या नहीं अगर करना है तो बोलो, जोर से बोलो, और जोर से बोलो, हाँ करना है। अगर आपको पड़ते समय नींद आने लगे तो ये सोच लो की तुम्हारे माता पिता तुम्हारे लिए कितनी मेहनत करते हैं तुमसे कितनी आशाएं लगाए बैठे हैं। तुम्हारी माँ तुम्हारे लिए कितने सपने सोच के बैठी है। नींद तुरंत गायब हो जाएगी। अगर आपको आलस आये तो तुम ये सोच लेना हो सकता है। तुम किसी कंपनी में मजदूर बन जाओ और तुम्हारा दोस्त जो पढ़ाई कर रहा है।

वो वहां मैनेजर बन जाए, डायरेक्टर बन जाए हो सकता है। मालिक बन जाए बस आलस्य तुरंत खत्म हो जाएगा। अपने भविष्य के बारे में सोचो अपने माँ बाप के बारे में सोंचो वो तुम्हारे स्कूल की फीस कैसे लाते हैं वो इसके लिए कितनी मेहनत करते हैं। उनके और अपने सपने के बारे में सोचो ताक़त तुम्हारे अन्दर से अपने आप आएगी। तुममे वोह क्षमता है जब कोई और कर सकता है तो तुम क्यों नहीं कर सकते। लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती कोशिश करने वालो की कभी हार नहीं होती।

मनोविज्ञान क्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको पढ़ाई कैसे करें? पढ़ाई करने के टिप्स, लम्बे समय तक पढ़ाई कैसे करें? परीक्षा के तनाव को कम करने के टिप्स, परीक्षा के समय पढाई कैसे करें? मोबाइल से पढ़ाई कैसे करें? इसके वारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हमने आपको पढ़ाई करने का फ़ॉर्मूला और पढ़ाई कैसे करें इसके लिए मोटिवेशन भी बताया है। इस आर्टिकल में जो फ़ॉर्मूला दिया है वह बहुत बहुत महत्वपूर्ण है। अगर आप इसे रोज फॉलो करते हैं तो आप अपने क्लास के टॉपर बच्चो में शामिल हो सकते हैं। इसी तरह के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *