जीव विज्ञान क्या है, जीव विज्ञान की शाखाओं के नाम बताइए

जीव विज्ञान क्या है
Rate this post

जीव विज्ञान क्या है?

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको जीव विज्ञान क्या है? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। आज के इस आर्तिक्ले में हम आपको जीव विज्ञान क्या है? जीव विज्ञान की शाखाओं के नाम क्या हैं? जीव विज्ञान का जनक कौन है? जीव विज्ञान का महत्त्व क्या है?इसके बारे में जानेंगे। इसके साथ साथ हम जीव विज्ञान की प्रकृति एवं क्षेत्र क्या हैं? जीव विज्ञान क्या है परिभाषा क्या है इसके बारे में विस्तार के साथ बताएगे। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में हम विस्तार के साथ जानेंगे।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको खाली पेट गैस की टेबलेट के बारे में बताया। अब हम आपको जीव विज्ञान क्या है? इस टॉपिक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले है। जीव विज्ञान क्या है? यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जो साइंस के स्टूडेंट को जरूर पता होना चाहिए। अगर आप को पहले से जीव विज्ञान क्या है इसकी परिभाषा क्या है? इसके बारे में नहीं पता तो आपके लिए यह आर्टिकल बहुत ही फायदेमंद होने वाला है। इस आर्टिकल को पड़ने के बाद उम्मीद है कि आप को जीव विज्ञान क्या है? इस टॉपिक की अच्छी जानकारी हो जायगी। जीव विज्ञान है? इसे जानने के लिए इस टॉपिक को अंत तक जरूर पढ़े।

बीएससी क्या है?

जीव विज्ञान की परिभाषा (जीव विज्ञान क्या है?)

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम जीवो के विकास उनके कार्यो और उनके वर्गीकरण का अध्यन करते हैं व जीव विज्ञान एक प्राकृतिक विज्ञान है जिसमे सभी प्रकार के जीवो की संरचना का अध्यन किया जाता है। जीव विज्ञान जीवन और जीवन की प्रक्रियाओं से सम्बंधित है। इसके अंतर्गत जीवो की संरचना, जीवो के विकास, जीवो की वृधि, जीवों का वर्गीकरण और नामकरण का अध्यन किया जाता है। दूसरे शब्दों में विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जंतु तथा वनस्पति का अध्यन किया जाता है। जीव विज्ञान कहलाती है।

जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम फ्रांसीसी वैज्ञानिक लैमार्क (Lamark) तथा जर्मन वैज्ञानिक ट्रैविरेनस (Treviranus) ने 1802 में किया था। जीव विज्ञान को बायोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है। Biology ग्रीक भाषा के दो शब्दों Bios और logos से मिलकर बना है जिसमे Bios का अर्थ life होता है और logos का अर्थ to study (अध्यन करना) होता है। अतः हम कह सकते हैं जीवन का अध्यन अर्थात इसके अंतर्गत सभी जीवो के समस्त पहलुओं का क्रमबद्ध तथा गहन अध्यन किया जाता है। जीव विज्ञान के अंतर्गत जंतु तथा पादपो का अध्यन किया जाता है

जीव विज्ञान की परिभाषा

जीव विज्ञान की शाखाएँ (Branches Of Biology)

जीव विज्ञान का जनक(Father Of Biology) अरस्तु को माना जाता है। जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम लेमार्क तथा ट्रेविरेनस (Treviranus) ने 1802 में किया था। वनस्पति विज्ञान का जनक थियोफ्रेस्टस को माना जाता है। जीव विज्ञान को दो भागो में बता गया है।

  1. जंतु विज्ञान (Zoology)
  2. वनस्पति विज्ञान (Botany)

जंतु विज्ञान (Zoology)

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जंतुओं का अध्यन किया जाता है जंतु विज्ञान कहलाता है।  Zoology दो शब्दों Zoon तथा Logos से बना है, जिसमें Zoon का अर्थ है जन्तु तथा Logos का अर्थ है अध्ययन अर्थात्  Zoology शब्द का अर्थ है- जन्तु जगत का अध्ययन। इसके जनक अरस्तु हैं। इन्होने अपनी पुस्तक हिस्टोरिया एनिमिलियम में अपनी सभी खोजो को लिखा।

वनस्पति विज्ञान (Botany)

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत वनस्पतियों या पेड़ पौधो के विकास, पहचान, संरचना, वर्गीकरण व कार्यो का अध्यन किया जाता है वनस्पति विज्ञान कहलाती है।वनस्पति विज्ञान का जनक (Father Of Botany) थियोफ्रेस्टस को माना जाता है।

जंतु विज्ञान की शाखाएँ (Branches Of Zoology)

जंतु विज्ञान की कुछ मुख्य शाखाएँ निम्नलिखित हैं।

  • ऑर्निथोलॉजी – पक्षियों का अध्ययन
  • ऑफियोलॉजी – साँपों का अध्ययन
  • फीजियोलॉजी – शरीर के विभिन्न भागों के कार्य एवं कार्य विधियों का अध्ययन
  • पारासिटोलॉजी – परजीवी जीवों का अध्ययन
  • पैथोलॉजी – रोगों की प्रकृति, लक्षणों एवं कारणों का अध्ययन
  • बॉयोमिक्स – जन्युओं के तंत्रिका तंत्र का अध्ययन
  • मेलेकोलॉजी – मोलस्का एवं इनके खोलों का अध्ययन
  • मॉलिक्युलर बायोलॉजी – आणविक स्तर पर जंतुओं की रासायनी का अध्ययन
  • माइक्रोबायोलॉजी – अतिसूक्ष्म जीवों का अध्ययन
  • न्यूरोलॉजी – तंत्रिका तंत्र का अध्ययन
  • ऑस्टियोलॉजी – कंकाल तंत्र का अध्ययन
  • ऑर्गेनोलॉजी – अंग विज्ञान संबंधी अध्ययन
  • एनाटोमी – शरीर एवं विविध अंगो की विच्छेदन द्वारा प्रदर्शित सकल रचना
  • एंथ्रोपोलॉजी – मानव जाति के सांस्कृतिक विकास का अध्ययन
  • एंजिओलॉजी – परिसंचरण तंत्र का अध्ययन
  • एयरोबॉयोलॉजी – उड़ने वाले जंतुओं का अध्ययन
  • एरेकनोलॉजी – मकड़ियों का अध्ययन
  • बायोमेट्रिक्स – जीव विज्ञान के प्रयोगों के विभिन्न परिणामों का सांख्यिकी विश्लेषण व अध्ययन
  • साइकोबायोलॉजी – जंतुओं की मनोवृत्ति का अध्ययन
  • प्रोटोजोआलॉजी – प्रोटोजोआ का अध्ययन
  • रेडियोलॉजी – जीवों पर विकिरण प्रभाव का अध्ययन
  • सार्कोलॉजी – पेशियों का अध्ययन
  • एंटोमोलॉजी – कीट पतंगों का अध्ययन
  • जेनेटिक्स – जीवों के आनुवंशिक लक्षण एवं उनकी वंशागति का अध्ययन
  • कैरियोलॉजी – केन्द्रक का अध्ययन
  • मार्फोलॉजी – जंतुओं की आकृति एवं रचना का अध्ययन
  • मायोलॉजी – पेशियों का अध्ययन
  • मेमेलोलॉजी – स्तनधारियों का अध्ययन

वनस्पति विज्ञान की शाखाएँ (Branches Of Botany)

वनस्पति विज्ञान की कुछ मुख्य शाखाएँ निम्नलिखित हैं।

  • एग्रोनोमी – फसली पादपों का अध्ययन
  • फाइकोलॉजी – शैवालों का अध्ययन
  • फार्मेकोलॉजी – औषधीय पादपों का अध्ययन
  • फिजियोलॉजी – विभिन्न पादप जैविक क्रियाओं का अध्ययन
  • पॉमोलॉजी – फलों का अध्ययन
  • इकोलॉजी – पौधों का वातावरण से संबंध का अध्ययन
  • इकोनॉमिक बॉटनी – आर्थिक महत्त्व के पौधों का अध्ययन
  • एम्ब्रियोलॉजी – युग्मकों के निर्माण, निषेचन एवं भ्रूण के परिवर्धन का अध्ययन
  • इथेनोबॉटनी – आदिवासियों द्वारा पादप के उपयोग का अध्ययन
  • इवोल्यूशन – सजीवों के विकास प्रक्रम का अध्ययन
  • एन्थोलॉजी – फूलों का अध्ययन
  • एग्रोस्टोलॉजी – घासों का अध्ययन एवं पालन

जीव विज्ञान की शाखाएँ (Branches Of Biology)

जीव विज्ञान का महत्व (जीव विज्ञान क्या है?)

  • जीव विज्ञान के अध्यन से हमें अपने शरीर की संरचना और कोशिका, ऊतक तथा अंगो की जानकारी प्राप्त होती है।
  • जीव विज्ञान के अध्यन से हमें रोग के कारण तथा उसके दूर करने की जानकारी प्राप्त होती है।
  • जीव विज्ञान के अध्यन से हमें कृषि में काम आने वाले जंतुओं की जानकारी होती है।
  • इसके अध्यन से हमें ज्यादा उत्पादन के लिए नई विधियों, खेती के नये तरीके, उत्तम वीज की जानकारी प्राप्त होती है।
  • जीव विज्ञान के अध्यन से हमें कृषि विज्ञान, वन विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान आदि की जानकारी प्राप्त होती है।

मनोविज्ञानक्या है?

निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको जीव विज्ञान क्या है? जीव विज्ञान की परिभाषा क्या है? जीव विज्ञान के जनक कौन हैं? तथा जीव विज्ञान की शाखाएँ कौन कौन सी हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। जीव क्या है ऐसे? में यह यह एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में साइंस के सभी छात्रों को मालूम होना चाहिए उम्मीद करता हूँ कि आपको जीव विज्ञान क्या है इसकी जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से मिल गयी होगी। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट पर लाते रहते हैं इसी तरह की और भी महत्वपूर्ण जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *