विज्ञान किसे कहते हैं और इसकी परिभाषा क्या है?

विज्ञान किसे कहते हैं
Rate this post

विज्ञान किसे कहते हैं?

हेल्लो दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विज्ञान किसे कहते हैं? विज्ञान की परिभाषा क्या होती है? विज्ञान के प्रकार कौन कौन से होते हैं? भौतिक विज्ञान किसे कहते हैं? सामाजिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान किसे कहते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको भूकंप विज्ञान और वनस्पति विज्ञान किसे कहते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। विज्ञान किसे कहते हैं यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिसकी बारे में सभी साइंस के स्टूडेंट को पता होना चाहिए।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको शैवाल किसे कहते हैं इसके बारे में बताया। जो एक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसे आप हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट पर पढ़ सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको विज्ञान किसे कहते हैं? और विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जिससे आप विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। विज्ञान से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न परीक्षाओं में पूँछ लिए जाते हैं। विज्ञान से संबंधित प्रश्नों की जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। जिससे आपको विज्ञान के वारे में अच्छे से जानकारी हो सके।

डीएनए फुल फॉर्म

विज्ञान की परिभाषा (विज्ञान किसे कहते हैं?)

विज्ञान दो शब्दों से मिलकर बना है वि + ज्ञान। यानि एक विशिष्ट ज्ञान को हम विज्ञान कहते हैं। अंग्रेजी भाषा के Science शब्द की उत्पत्ति लैटिन भाषा के Scientia से हुआ है जिसका अर्थ ज्ञान या जानकारी होता है। संस्कृत भाषा का शब्द विज्ञान और अरबी भाषा का शब्द इल्म भी यही अर्थ व्यक्त करता है जिसका अर्थ होता है ज्ञान। विज्ञान उसे कहते हैं जिसका सम्बन्ध दिन प्रतिदिन हमारे आस पास घटित होने वाले कार्यों से होता है। विज्ञान की परिभाषा की अगर हम बात करें तो विज्ञान की परिभाषा इस प्रकार है। “प्रयोग निरिक्षण तथा निष्कर्ष पर आधारित सुव्यवस्थित और सुस्पष्ट क्रमबद्ध ज्ञान को ही विज्ञान कहते हैं।” ज्ञान और विज्ञान में थोड़ा अंतर होता है किसी वस्तु या कार्य के बारे में जानकारी ज्ञान कहलाता है। जबकि आप ने पढ़ा प्रयोग तथा परीक्षण पर जो आधारित ज्ञान होता है उसे विज्ञान कहते हैं।

विज्ञान के प्रकार (विज्ञान किसे कहते हैं?)

विज्ञान के कई प्रकार होते हैं जिनमे हम जीव विज्ञान, रासायनिक विज्ञान और भौतिक विज्ञान के बारे में जानेंगे। जो निम्नलिखित हैं।

जीव विज्ञान

विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत हम जीवो के विकास उनके कार्यो और उनके वर्गीकरण का अध्यन करते हैं जीव विज्ञान कहलाता है जीव विज्ञान शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम फ्रांसीसी वैज्ञानिक लैमार्क (Lamark) तथा जर्मन वैज्ञानिक ट्रैविरेनस (Treviranus) ने 1802 में किया था। जीव विज्ञान को बायोलॉजी के नाम से भी जाना जाता है। Biology ग्रीक भाषा के दो शब्दों Bios और logos से मिलकर बना है जिसमे Bios का अर्थ life होता है और logos का अर्थ to study (अध्यन करना) होता है। अतः हम कह सकते हैं जीवन का अध्यन अर्थात इसके अंतर्गत सभी जीवो के समस्त पहलुओं का क्रमबद्ध तथा गहन अध्यन किया जाता है। जीव विज्ञान के अंतर्गत जंतु तथा पादपो का अध्यन किया जाता है।

जीव विज्ञान

भौतिक विज्ञान

भौतिक विज्ञान को अंग्रेजी में Physics के नाम से जाना जाता है जिसका अर्थ होता है प्रकृति या प्रकृति का अध्यन। भौतिक विज्ञान अकार्बनिक दुनिया का अध्यन है यानि ये जीवित चीजो का अध्यन नहीं करता है। भौतिक विज्ञान की चार प्रमुख शाखाएँ खगोल विज्ञान, भौतिकी, रासायन विज्ञान और पृथ्वी विज्ञान है, जिसमे पृथ्वी विज्ञान में मौसम विज्ञान और भूविज्ञान शामिल हैं। अथवा विज्ञान की वह शाखा जिसमे वस्तुओं की केवल भौतिक अवस्था के बारे में अध्यन किया जाता है भौतिक विज्ञान या भौतिकी कहलाता है। सर आइजैक न्यूटन को भौतिक विज्ञान का जनक कहा जाता है। हालांकि भौतिक विज्ञान के जनक का शीर्ष केवल एक इन्सान को नहीं दे सकते हैं

 रसायन विज्ञान

रासायनिक विज्ञान विज्ञान की वह शाखा है जिसके अंतर्गत पदार्थो के गुण,संगठन,संरचना तथा उनमे होने वाले परिवर्तनों तथा उनकी क्रियाविधि आदि का अध्यन किया जाता है। रासायन विज्ञान को अंग्रेजी में केमिस्ट्री(Chemistry) के नाम से जाना जाता है। जिसकी उत्पत्ति मिश्र के प्राचीन नाम कीमिया से हुई है जिसका अर्थ होता है काला रंग। बर्जीलियस को रासायन विज्ञान का जनक कहा जाता है। लेवाशिए को आधुनिक रसायन का जनक कहा जाता है। रासायन विज्ञान को एक और अलग शाखा के रूप में व्यक्त करने का श्रेय रॉबर्ट वॉयल को जाता है।

रसायन विज्ञान

प्राकृतिक विज्ञान

प्राकृतिक विज्ञान विज्ञान का एक ऐसा समूह है जिसमे दुनिया का अध्यन करना और उसे समझना शामिल है। प्राकृतिक विज्ञान में विज्ञान की हर शाखा शामिल है। ये विज्ञान की हर शाखा का अध्यन करता है। जो पृथ्वी के लिए समर्पित है। पांच प्रमुख प्राकृतिक विज्ञानों का अध्यन किया जा सकता है। जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान भूविज्ञान और खगोल विज्ञान। इनमे से जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान, रासायनिक विज्ञान को हमने ऊपर के आर्टिकल में बताया है।

भूकंप विज्ञान

भूकंप विज्ञान भौतिक भूगोल की एक शाखा है जिसके अंतर्गत भूकम्पो का वैज्ञानिक अध्यन और तथ्यपूर्ण अध्यन किया जाता है।

वनस्पति विज्ञान

जीव विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत वनस्पतियों ( पेड़ पौधो।) के विकास, संरचना तथा वर्गीकारण व कार्यो का अध्यन किया जाता है वनस्पति विज्ञान कहलाती है। वनस्पति विज्ञान का जनक थियोफ्रेस्टस को माना जाता है।

सामाजिक विज्ञान

वह शाखा जिसमे लोगो बारे में और उनके समाज के बारे में विस्तार से अध्यन किया जाता है तो इस प्रकार के ज्ञान को सामाजिक ज्ञान कहा जाता है। जो हमारे आस पास में रह रहे समाज के लोगो से मिलता है। ऐसे ज्ञान को सामाजिक विज्ञान कहते हैं।

मनोविज्ञान क्या है?

निष्कर्ष (विज्ञान किसे कहते हैं?)

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको विज्ञान किसे कहते हैं? विज्ञान की परिभाषा क्या होती है? विज्ञान के प्रकार कौन कौन से होते हैं? भौतिक विज्ञान, सामाजिक विज्ञान किसे कहते हैं? प्राकृतिक विज्ञान किसे कहते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हम आपको भूकंप विज्ञान और वनस्पति विज्ञान किसे कहते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। विज्ञान किसे कहते हैं यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण टॉपिक है। जिसकी बारे में सभी साइंस के स्टूडेंट को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेवसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *