ब्रेन किसे कहते हैं ब्रेन के कार्य What is Brain

किसे कहते हैं
Rate this post

ब्रेन किसे कहते हैं?

दोस्तों स्वागत है आपका हमारी हिंदी बायोलॉजी की इस वेबसाइट पर। आज के इस आर्टिकल में हम आपको किसे कहते हैं? ब्रेन किसे कहते हैं?ब्रेन के कार्य क्या होते हैं? मस्तिष्क का कार्य क्या होते हैं? मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। इसके साथ साथ हम आपको मध्य मस्तिष्क क्या है इसके कार्य क्या होते हैं? पश्च मस्तिष्क क्या है इसके क्या कार्य क्या होते हैं? अग्र मस्तिष्क क्या है इसके कार्य क्या होते हैं। इसके बारे में विस्तार के साथ बताएँगे। आज का यह टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में बायोलॉजी के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए।

पिछले आर्टिकल में हमने आपको पादप कोशिका किसे कहते हैं पादप कोशिका और जंतु कोशिका में क्या अंतर है इसके बारे में विस्तार के साथ बताया। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ब्रेन किसे कहते हैं?ब्रेन के कार्य क्या होते हैं? मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताने वाले हैं। मस्तिष्क के बारे में परीक्षाओं में प्रश्न पूछ लिए जाते हैं। इसलिए इस टॉपिक को जानना जरूरी होता है। मस्तिष्क से सम्बंधित जानकारी पाने के लिए हमारे इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़े। ताकि यह टॉपिक आप को अच्छे से समझ आ सके। आइए जानते हैं ब्रेन के बारे में।

कोशिका किसे कहते हैं?

ब्रेन किसे कहते हैं?

ब्रेन मनुष्य के शरीर का सबसे में अंग होता है मनुष्य का ब्रेन सिर के कंकाल में स्थित अस्थियों के खोल क्रेनियम में पैक रहता है। जो ब्रेन को सुरक्षा प्रदान करती है। मनुष्य के मस्तिष्क का भार 1.2 से 1.4 kg होता है यानि मानव के मस्तिष्क का भार 1200 से 1400 ग्राम के मध्य होता है। ये हमारे शरीर के मुख्य अंगो जैसे आख नाक कान त्वचा से जुड़ा रहता है। सभी अंगो को रिस्पोंस तथा कण्ट्रोल करना मस्तिष्क का कार्य होता है। ब्रेन सभी रीडधारी प्राणियों में पाया जाता है। हमारा मस्तिष्क विशेष प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बना होता है। जिसे न्यूरॉन कहते हैं न्यूरॉन हमारे मस्तिष्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई होती है। हमारे मस्तिष्क में न्यूरॉन की संख्या 1 ख़राब से भी अधिक होती है।

मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं?

इस आर्टिकल में आपने ब्रेन किसे कहते हैं इसके बारे में जाना। अब हम आपको मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं। इसके बारे में बताते हैं। मस्तिष्क के मुख्य रूप से तीन प्रकार होते हैं जो निम्नलिखित हैं।

  1. अग्र मस्तिष्क (Fore Brain) – यह प्रमस्तिष्क और डायनसेफैलॉन से बना होता है।
  2. मध्य मस्तिष्क (Mid Brain) – यह अग्र और पश्चमस्तिष्क के बीच छोटा नलिकाकार भाग होता है।
  3. पश्च मस्तिष्क (Hind Brain) – ये अनुमस्तिष्क, पॉन्स और मेडुला ऑवलागेटा का बना होता है।

मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं

1. अग्र मस्तिष्क (Fore Brain) किसे कहते हैं

यह मस्तिष्क का आगे का भाग होता है।अग्र मस्तिष्क के तीन भाग होते हैं।

  1. प्रमस्तिष्क (Cerebrum)
  2. थैलेमस (Thalamus)
  3. हाइपो थैलेमस (Hypothalamus)

प्रमस्तिष्क (Cerebrum)

प्रमस्तिष्क मनाव शरीर का सबसे बड़ा व विकसित भाग होता है। यह दो हेमिस्फीयर में बटा होता है। जिसको दायाँ और बायाँ प्रमस्तिष्क हेमिस्फीयर कहा जाता है शरीर का दायाँ हेमिस्फीयर शरीर के बाएँ भाग को  कण्ट्रोल करता है। और शरीर का बायाँ हेमिस्फीयर शरीर के दाएँ भाग को  कण्ट्रोल करता है।

प्रमस्तिष्क के कार्य

  • मानसिक कार्य जैसे सोचना, तर्क करना, याद करना और योजना बनाना आदि।
  • आँख कान नाक से आने वाली सूचनाओं को ग्रहण कर उनका विश्लेषण करना।
  • हमारी ऐच्छिक गतियों का नियंत्रण करना।

थैलेमस (Thalamus)

यह Gray matter का बना एक अंडे जैसी संरचना का होता है यह प्रमस्तिष्क के ठीक नीचे होता है।

कार्य – यह दर्द, ठंडा तथा गर्म को को पहचानने का कार्य करता है।

हाइपो थैलेमस (Hypothalamus)

यह मस्तिष्क का वह भाग है जो थैलेमस के भी नीचे होता है।

  • कार्य – यह भूख प्यास, प्यार, घृणा, क्रोध और इमोशन को कंट्रोल करता है।
  • यह शरीर के ताप व पानी की मात्रा को कंट्रोल करने का कार्य करता है।
  • यह अन्तः स्त्रावी ग्रंथियों से निकलने वाले हार्मोन को कंट्रोल करता है।

2. मध्य मस्तिष्क (Mid Brain) किसे कहते हैं

यह अग्र मस्तिष्क और पश्च मस्तिष्क के बीच का छोटा सा भाग होता है। जिसे Mesencephalon कहा जाता है। मध्य मस्तिष्क (Mid Brain) मुख्यता चार Body’s से मिलकर बना होता है जिसे कॉर्पोरा क्वार्डीजेमिना कहते हैं।

3. पश्च मस्तिष्क (Hind Brain) किसे कहते हैं

यह हमारे ब्रेन का सबसे पीछे का भाग होता है। जो Cerebellum, Pons और Medulla Oblongata से मिलकर बना होता है।

Cerebellum

यह मस्तिष्क का दूसरा सबसे बड़ा भाग होता है। ये Cerebrum के पिछले भाग के नीचे की तरफ होता है। इसमें अनेक खांचे बनी होती हैं इसका Cortex भी Gray matter का बना होता है।

कार्य – यह हमारे शरीर का संतुलन बनाता है तथा पेशीय क्रियाओं में समन्वय बनाता है।

Pons

इसे Metencephalon भी कहा जाता है यह स्वास का विनिमय करता है यह हमारे श्वसन तंत्र के लिए उत्तरदायी होता है। यानि हमारे मस्तिष्क में जो भी ऑक्सिजन पहुचती है वो Pons की वजह से पहुचती है।

Medulla Oblongata

यह हमारे ब्रेन का अंतिम भाग होता है जो स्पाइनल कॉर्ड से जुड़ा रहता है। Medulla Oblongata का मुख्य कार्य लार आना, उल्टी आना तथा अन्य अनैच्छिक क्रियाओं को कंट्रोल करता है। यह सांस लेने, निगलने, खासने आदि का केंद्र होता है।

ब्रेन के मुख्य कार्य

  • यह शरीर के Temp. , Blood Pressure, पल्स रेट, हार्ट रेट और साँस लेने की प्रक्रिया को सामान्य रखता है। तथा शरीर के सभी अंगो को कंट्रोल करता है।
  • यह विभिन्न सेन्स ऑर्गन की मदद से देख कर, छू कर और चख कर हमें अपने आस पास होने वाली प्रक्रिया के बारे में बताता है।
  • यह हमें सोचने समझने की शक्ति प्रदान करता है।

ब्रेन के मुख्य कार्य

शैवाल किसे कहते हैं?

  निष्कर्ष

आज के इस आर्टिकल में हमने आपको किसे कहते हैं, ब्रेन किसे कहते हैं? ब्रेन के कार्य क्या होते हैं? या मस्तिष्क के कार्य क्या होते हैं? मस्तिष्क के कितने भाग होते हैं? इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। इसके साथ साथ हमने आपको मध्य मस्तिष्क क्या है इसके कार्य क्या होते हैं? पश्च मस्तिष्क क्या है। इसके क्या कार्य क्या होते हैं? अग्र मस्तिष्क क्या है इसके कार्य क्या होते हैं इसके बारे में विस्तार के साथ बताया है। आज का यह टॉपिक बहुत महत्वपूर्ण टॉपिक है जिसके बारे में बायोलॉजी के सभी स्टूडेंट्स को पता होना चाहिए। इसी प्रकार के महतवपूर्ण टॉपिक की जानकारी हम अपनी इस वेबसाइट पर देते रहते हैं। अन्य महत्वपूर्ण टॉपिक की जानकारी पाने के लिए जुड़े रहिए हमारी हिंदी बायोलॉजी की वेबसाइट के साथ तब तक के लिए धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *